BREAKING

Uncategorised

SP प्रशांत अग्रवाल ने नवीन बस स्टैंड भाटा गांव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नवीन यातायात थाने का भी किया अवलोकन

बस ऑपरेटरो तथा यात्रियों के लिए बेहतर यातायात तथा सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा 15 नवंबर से प्रारंभ हो रहे भाटागांव के नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड की व्यवस्थाओं तथा नवीन यातायात चौकी का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां मौजूद बस ऑपरेटरों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक महोदय उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था बसों के ठहरने का स्थान,

 

यात्रियों के रुकने का स्थान समस्त स्थलों का घूमकर भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित पुलिस अधिकारियों को बेहतर यातायात व्यवस्था तथा प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात मेंहरू राम मंडावी अतिरिक पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाशराव गिरेपुंजे, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर व विंध्यराज समेत पुलिस व यातायात के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts