BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस्पात नगरी में पहली बार आयोजित हुआ रोलबॉल प्रतियोगिता, आज शाम को होगा फाइनल, 06 राज्यो ने लिया हिस्सा

06 राज्यो के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आज शाम को फाइनल, आज विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार ईस्ट जोन रोल बाल प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर को किया गया। जिसमें देशभर के 6 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता का शनिवार 13 नवम्बर को मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक विद्यारतन भसीन तथा केएस बेदी ने दीप प्रज्वल्लन कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने ख्रिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

पहले दिन राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 के ग्राउंड में कुल 8 मैच हुए। जिसमें चार मैच ड्रा रहा। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। शाम 6 बजे विजेता टीम को मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पुरस्कार वितरण करेंगे।

बालक वर्ग- पहला मैच असम और छत्तीसगढ़ के बालक वर्ग के बीच बीच खेला गया। जिसमें असम ने 6 गोल किया और छत्तीसगढ़ ने 3 गोल किये। दूसरा मैच बालक वर्ग झारखंड और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड ने 5 बॉल किये। तीसरा मैच उड़ीसा और वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। मैच एक एक गोल से ड्रा रहा।

बालिका वर्ग-चौथा मैच बालिका वर्ग से असम और छत्तीसगढ़ के बीच में खेला गया। जिसमें एक एक गोल के साथ मैच ड्रा रहा। पांचवा मैच बालिका वर्ग बिहार और झारखंड के बीच हुआ। जिसमें झारखंड ने 5 गोल किए। छठवां मैच बालक वर्ग छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच हुआ। जिसमें दो दो गोल से मैच ड्रा रहा। सातवां मैच बालक वर्ग झारखंड और आसाम के बीच हुआ।जिसमें पांच – पांच गोल से मैच ड्रा रहा। आठवां मैच बालिका वर्ग और वेस्ट बंगाल के बीच हुआ।

इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों की टीम सिरकत की। जिसमें 6 महिला और 6 पुरूष की टीम के 200 खिलाड़ी और अधिकारी भिलाई पहुंचे हैं। आयोजक भिलाई इस्पात संयंत्र, रोल बाॅल फ्रडेरेशन आफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ रोल बाॅल एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ी और अधिकारियों को रहने व खाने की व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है।

सांसद विजय बघेल ने रोल बाॅल प्रतियोगिता कार्यक्रम के बाद, भविष्य में रोल बाॅल प्रतियोगिता और भी बडे़ रूप में करने की बात कही और छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलें में इस रोल बाॅल प्रतियोगिता की जानकारी पहुँचाने की लक्ष्य रखा ताकि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी इस रोल बाॅल प्रतियोगिता का लाभ ले सके।

रोल बाॅल खेल की शुरूआत महाराष्ट्र में पुणे शहर से राजू आर दामाडे ने की थी। वर्तमान समय में भारत के सभी राज्यों में रोल बाॅल खेल विश्व के 60 देशों में खेल होता है। सांसद विजय बघेल ने बताया कि रोल बाॅल खेल विश्व कप में 5 बार, एशिया कप 3 बार व 3 बार दक्षिण एशिया कप भी आयोजित किया जा चुके है।

Related Posts