BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में 1st ईस्ट जोनल रोलबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज भिलाई में, 6 राज्यों की टीम कर रही शिरकत

06 महिला और 06 पुरूष की टीमे तथा 200 सौ खिलाड़ी और अधिकारी ले रहे भाग

भिलाई। सासंद विजय बघेल के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में पहली बार ईस्ट जोनल प्रतियोगिता 13 नवम्बर से 14 नवम्बर सेक्टर-02 के राजेश पटेल स्टेडियम भिलाई छतीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता मे कुल 6 राज्यों की टीम सिरकत कर रही है। जिसमें 6 महिला और 6 पुरूष की टीमे तथा 200 सौ खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे है, इस कार्यक्रम में खिलाडियों और अधिकारियों को रहने व खाने की व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है।

सांसद विजय बघेल द्वारा रोल बाॅल प्रतियोगिता कार्यक्रम के बाद, भविष्य मे भी रोल बाॅल प्रतियोगिता और भी बडे रूप में करने का लक्ष्य है और छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलें में इस रोल बाॅल प्रतियोगिता की जानकारी पहुँचाने की लक्ष्य रखा गया है।

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले 6 राज्य नही अपितु इनके ज्यादातर राज्य के क्षेत्रों से खिलाड़ी इस रोल बाॅल प्रतियोगिता का लाभ ले सके। इस रोल बाॅल खेल की शुरूआत महाराष्ट्र में पुणे शहर से श्री राजू आर दामाडे ने की थी। वर्तमान समय में भारत के सभी राज्यों में रोल बाॅल खेल विश्व के 60 देशों ने अपना व इन देशों द्वारा खेल, खेला जा रहे है।

सांसद विजय बघेल ने बताया कि रोल बाॅल खेल विश्व कप में 5 बार, एशिया कप 3 बार व 3 बार दक्षिण एशिया कप भी आयोजित किया जा चुके है।
यह आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र, रोल बाॅल फ्रडेरेशन आफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ रोल बाॅल एसोसिएशन इन तीनों के संयुक्त तत्वधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी एसकेडी मिश्रा ने दी।

Related Posts