BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी अशोक जुनेजा पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से हुए रूबरू, कहा- बेसिक पुलिसिंग पर किया जाएगा कार्य

छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी अशोक जुनेजा पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से हुए रूबरू, कहा बेसिक पुलिसिंग पर किया जाएगा कार्य

रायपुर। प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा बेसिक पुलिसिंग की जाएगी। पुलिस के सभी अधिकारी फील्ड पर काम करेंगे।उन्होंने कहा बस्तर फाइटर की जल्द ही भर्ती की जाएगी साथ ही सब-इंस्पेक्टर की भी भर्ती की जाएगी।

डीजीपी जुनेजा ने कहा कि बेसिक पुलिस को और भी बेहतर करना है। नक्सल ऑपरेशन का ज़िम्मा भी मेरे हाथों है, उन इलाक़ों में विकास के काम चल रहे हैं. उन्होंने सभी एसपी को हर महीने क्राइम रिव्यू करने की बात कही है। ओडिशा से आ रहे गांजे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वहां के डीजीपी के साथ बैठक होगी। पुलिस के सभी अधिकारी फील्ड पर काम करेंगे। चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर की गिरफ़्तारी करने पर भी जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आईजी-एसपी काँफ़्रेस के बाद विस्तृत निर्देश दिए हैं। उसके आधार पर ही हमने कार्ययोजना बनाई है। ओड़िशा के डीजीपी से आज ही बात हुई है.बार्डर से गाँजा तस्करी की रोकथाम को लेकर अहम बैठक होगी।

नक्सल गतिविधियों पर भी बात होगी। मंगलवार को ओड़िशा के डीजीपी के साथ यह बैठक होगी। साइबर क्राइम को लेकर हम ट्रेनिंग करवाएँगे। आईटी एक्ट की धाराएँ नहीं लग पाती। नॉर्मल धाराएँ लगा दी जाती हैं। रिफ़्रेशर कोर्स कराया जाएगा।

Related Posts