BREAKING

Uncategorised

SP प्रशांत अग्रवाल ने रिंग रोड नंबर-2, टाटीबंध चौक से भनपुरी चौक तक भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रांसपोर्ट नगर जाकर पार्किंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिंग रोड नंबर-2, टाटीबंध चौक से भनपुरी चौक तक भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रांसपोर्ट नगर जाकर पार्किंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 10 नवंबर 2021 को रिंग रोड नंबर 2 मैं टाटीबंध चौक से भनपुरी चौक तक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी व उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर को सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए! इस दौरान सड़क में खड़ी वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इन वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग कराने निर्देशित किया गया।

बता दे की पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुचारू बनाए जाने हेतु लगातार शहर के व्यस्ततम मार्गों का भ्रमण कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए जाने अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 10 नवंबर 2021 को शहर के रिंग रोड नंबर 2 मैं टाटीबंध चौक से भनपुरी चौक तक मार्ग का निरीक्षण किया गया इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध धीरज मरकाम,भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए रिंग रोड में खड़ी होने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही करते हुए रिंग रोड से हटाने व ट्रांसपोर्ट नगर में पार्क करने निर्देशित किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात थाना टाटीबंध का निरीक्षण किया गया इस दौरान यातायात टाटीबंध में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में चर्चा किया! गया साथ ही अच्छे ड्यूटी करने के लिए सभी अधिकारी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts