BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजा के साथ 02 महिला, एक अपचारी बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, 07 किलो गांजा जप्त

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर ने लाकडाउन हो ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने, अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, गांजी तस्करी, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी जैसे हरकतों पर पैनी निगाह रखकर अपराधिक कृत्य पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के.बी.द्विवेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में भाटापारा शहर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर बडी-बडी दुकाने और दुकान के संचालकों और व्यक्तियों के संदेहात्मक हरकत/गतिविधियों पर सतत निगाह रखा गया ।

इसी दौरान दिनांक घटना समय 24.06.2020 को महासती वार्ड में गांजा तस्करी होने की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर शुभम वैष्णव के साथ एक नाबालिक को 02 किलो 150 ग्राम गांजा महासती वार्ड निवासी सीताबाई खत्री व मधु खत्री के सयुंक्त मकान में छोडते पकडा गया। मकान की तलाशी लेने पर 05 किलो 550 ग्राम गांजा सीताबाई खतरी एवं मधु खतरी के कब्जा से और बरामद हुआ।

आरोपीगण शुभम वैष्णव, सीताबाई खत्री, मधु खत्री व अपचारी बालक द्वारा शहर के बीच गांजा का अवैध धंधा से माहौल का खराब किए हुए थे। जिसके कब्जे से कुल 07 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 56,000 रू एवं 2740 रू नगदी बिक्री रकम, एक सैमसंग मोबाइल को जप्त किया गया है। आरोपीगणो को धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दिनांक 24/06/2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपीगण

  1. शुभम वैष्णव पिता ललित वैष्णव उम्र 21 साल पता गुरूनानक वार्ड भाटापारा
  2. अपचारी बालक
  3. सीता खत्री पति सव0 पारूमल खत्री उम्र 70 साल पता महासती वार्ड भाटापारा
  4. मधु खत्री पति स्व0 अनिल खत्री उम्र 34 साल पता महासती वार्ड भाटापारा

Related Posts