BREAKING

घर-परिवार

राशिफ़ल 10 नवम्बर: मकर राशि वालो के लिए प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी, ऐसे में धैर्य से काम ले, पढ़े अन्य राशियों का हाल

आज तारीख है 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रोजगार‍ मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ संभव है. जोखिम न लें।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा है तो आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है. यदि आपने आज के दिन अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी.स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है. उनका अपनी पढ़ाई से मोहभंग भी हो सकता है तथा वे अपना करियर किसी और क्षेत्र में बनाने का विचार कर सकते है.धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है. यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि आपके भाई या बहन है तो किसी तीसरे के द्वारा आप दोनों के रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए किसी पुरानी बात का सहारा लिया जायेगा. इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे.व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. महत्व के कार्य को समय पर करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा लगाव महसूस करेंगे. दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यदि आप 11वीं या 12वीं में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. अध्यापकों से उचित सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भी सहायता मिलेगी.वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल जाएगी.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की बात बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन में कुछ बातों को लेकर तनाव रह सकता है जिस कारण नींद कम आने, बेचैनी रहने या कुछ ऐसी समस्याएं परेशान कर सकती है. इन सबसे मुक्ति पाने के लिए किसी अपने से खुलकर बात करे और उन्हें सब बताये.भाइयों से अनबन हो सकती है. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी. ऐसे में धैर्य से काम ले और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करे.अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे. इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा. स्कूल में पढ़ रहे छात्रो को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्राइवेट जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते है. उनके द्वारा आपके बारे में भ्रांति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा. ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

साभार: प्रभात खबर

Related Posts