BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल ने पदभार ग्रहण किया

दुर्ग रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल ने पदभार ग्रहण किया..

भिलाई। मंगलवार की सुबह दुर्ग रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओपी पाल ने पदभार ग्रहण किया। आईजी ओपी पाल 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व आईजी ओपी पाल पुलिस मुख्यालय रायपुर मे आसूचना शाखा का कार्यभार संभाल रहे थे।

आईजी ओपी पाल पूर्व मे दन्तेवाडा, धमतरी, कोरिया, अम्बिकापुर, दुर्ग व राजधानी रायपुर के पुलिस कप्तान का दायित्व संभाल चुके है इसके साथ ही इन्होंने 4थी वाहिनी छत्तीसगढ सशस्त्र बल माना रायपुर के सेनानी के अलावा, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके है।

विवेकानंद सिन्हा के एडीजी बनने के बाद से दुर्ग रेंज के नए आईजी के लिए चर्चा चल रही है जिस पर सरकार ने ओपी पाल को यह जिम्मेदारी सौपी है।

एडीजी विवेकानंद को मिली नक्सल ऑपरेशन:- 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेकानंद सिन्हा को सरकार ने प्रमोशन के बाद बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए एडीजी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी है।

Related Posts