BREAKING

फीचर्डविविध

“सूर्यवंशी” ने 4 में दिन में की धुंआधार कमाई, विदेश में भी फ़िल्म का अच्छा प्रदर्शन, 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर

“सूर्यवंशी” ने 4 में दिन में की धुंआधार कमाई, विदेश में भी फ़िल्म का अच्छा प्रदर्शन, 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर…

मुंबई (ए)। ‘सूर्यवंशी’ ने शुरुआती 3 दिन में जिस तरह धुआंधार कमाई की है उसके बाद सिनेमाघर मालिक, डिस्ट्रिब्यूटर्स और मेकर्स खुश हैं। कोरोना महामारी के बाद मुंबई में सिनेमाघर खुलते ही ‘सूर्यवंशी’ को रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। माना जा रहा था कि फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होगी। ऐसा हुआ भी क्योंकि सोमवार को अलग-अलग जगहों के कलेक्शन में 25 से 35 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

4 दिन में कमाए इतने करोड़

‘सूर्यवंशी’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 26.29 करोड़, शनिवार को 23.85 करोड़ और रविवार को 26.94 करोड़ कमाए। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 4 दिन में 91 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। जिस तरह फिल्म की रफ्तार है जल्द ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

विदेश में अच्छा प्रदर्शन

ओवरसीज में भी ‘सूर्यवंशी’ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 3 दिन में फिल्म ने विदेश में 24.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

मिले-जुले रिएक्शन

‘सूर्यवंशी’ को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंबा’ की फ्रेंचाइजी है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो रोल किया है।

Related Posts