BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम गांव पीपारखुटा पहुंचे SP मोहित गर्ग: अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से की मुलाकात, बैगा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल

वनांचल क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान।

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक, नक्सल आशीष मिश्रा, पुलिस अनुभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना तरेगांव जंगल प्रभारी उप. निरीक्षक मनोज साहू ,के नेतृत्व मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समस्त ग्रामवासी पीपल खूंटा एवं कबीरधाम पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 07-11-2021 से 08-11-2021 तक दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं बैगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में कबीरधाम पुलिस कप्तान मोहित गर्ग के द्वारा उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासियों से मुलाकात कर क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की समस्याएं है तो उसे बेझिझक होकर बताने कहा गया। ग्राम वासियों द्वारा पुलिस कप्तान के सरल स्वभाव से प्रभावित होकर उन्हें अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न होकर पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी प्रशंसा जाहिर कर ग्राम वासियों ने कहा कि कबीरधाम पुलिस के मुखिया के द्वारा पहली बार हमारे गाँव में आकर हम सबके बीच घर के सदस्य की तरह बैठकर चर्चा किया जा रहा है यह अत्यंत सराहनीय है कहकर ग्राम की कुछ समस्याओं के संबंध में जानकारी दिया गया।

जिसे पुलिस कप्तान के द्वारा जल्द ही संबंधित विभागों को अवगत करा दूर करने का आश्वासन दिया गया, साथ ही जरूरतमंद वनांचल ग्राम वासियों को गरम कपड़ा, कंबल, आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया तथा मितानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को अत्यंत सम्मानीय बताकर उनका सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रिकेट खिलाड़ियों को सील्ड मेमोंटो नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, क्षेत्र के आसपास से आए हुए सरपंच को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यकर्म के अतिथि के रुप में प्रशांत यादव सरपंच प्रतिनिधि पीपरखुटा, रामबती बैगा उप सरपंच, जनपत प्रतिनिधि बिसराम मरावी, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरावी, सुरेश परसते सरपंच केसमर्दा, हीरामढ़ी ग्वाला सरपंच दलदली, ललित ताडिया उपसरपंच दलदली एवं थाना तरेगांव जंगल प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज साहू तथा थाना स्टाफ व 250 से 300 की बड़ी संख्या में वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासी महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Posts