BREAKING

घर-परिवार

छुहारे का हलवा एनीमिया की कमी को करता है दूर, जानें बनाने की विधि और सामग्री का डिटेल

छुहारे का हलवा एनीमिया की कमी को करता है दूर, जानें बनाने की विधि और सामग्री का डिटेल

नईदिल्ली (ए)। सर्दियोंं में गर्मा-गर्म हलवा बहुत टेस्टी लगता है. खासकर ड्राई फ्रूट्स का हलवा न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि यह हेल्दी भी होता है. आज हम आपको बता रहे हैं, छुहारे का हलवा बनाने की रेसिपी-

छुहारे का हलवा बनाने की सामग्री-
छुहारा– 200 ग्राम (दूध में 6 घंटे भीगे हुए),
दूध– 1/2 लीटर,
शक्कर– 100 ग्राम,
देशी घी– 04 बड़े चम्मच,
नारियल– 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ),
बादाम– 10-12 नग,
काजू– 10-12 नग,
किशमिश– 10-12 नग,
इलायची पाउडर– 01 छोटा चम्मच।

छुहारे का हलवा बनाने की विधि-
छुहारे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और काजू को कतर लें। किशमिश के डंठल निकाल दें। साथ ही चाकू की मदद से छुहारे के बीज निकाल दें। छुहारे के गूदे को मिक्सी में डालें और हल्का दरदरा (ज्यादा महीन नहीं) पीस लें।

अब एक फ्राई पैन में घी डाल कर उसे गर्म करें। घी गर्म होने पर आंच मीडियम कर दें और पैन में छुहारे का पेस्ट डाल कर उसे पन्द्रह-बीस मिनट तक भून लें। जब छुहारे का पेस्ट सुनहरा होने लगे, उसमें शक्कर और दूध डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।

जब दूध पूरी तरह से सूख जाए और उसमें से घी अलग होने लगे, तो उसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें और दो मिनट तक पकाने के बाद ढक दें। आपका छुहारे का हलवा तैयार है। इसे ठंडा करके इस्‍तेमाल करें। वैसे अगर आप चाहें, तो इसे फ्रिज में रख कर 10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Posts