BREAKING

Uncategorised

जुआ पकड़ने गए पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

जुआ पकड़ने गए पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर- चांपा। ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.11.2021 को दिपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु प्र.आर. पुष्पेन्द्र कंवर के हमराह में आर. अशोक साहू, एवं आर. हरिशंकर जांगडे के साथ में अपनी मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक CG11AG 4503 तथा आर. अशोक साहू के मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक CG11AV5329 में रवाना हुए थे।

इसी दौरान पेट्रोलिंग के रात्रि करीब लगभग रात्रि 22.30 से 23.00 बजे ग्राम लिमगांव के जूना तालाब में जुआ रेड कार्यवाही करते समय जुआडियान तीजराम सिदार, मोहरसाय सिदार, राज सिदार एवं लिमगांव के लगभग 15-20 अन्य लोगों द्वारा शासकीय कार्य में ब्यवधान करते मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, लात घुसा, लाठी डण्डा एवं पत्थर से पुलिस पार्टी को मारपीट किये तथा मो.सा. को तोड-फोड किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन पर

अपराध क्र. 357/21धारा 294, 506बी, 323, 353, 332, 427,147,149 भादवि पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेश प्राप्त होने पर तथा साक्ष्य संकलन कर प्रकरण में धारा 307भादवि जोडी गई है।

आरोपी 01 तीजराम सिदार उर्फ नानकून पिता धनाराम सिदार उम्र 40 साल, 02 मोहरसाय सिदार उर्फ दऊ पिता सहनी राम उम्र 30 साल, 03 पुनेश्वर सिदार उर्फ भुरू पिता परस राम सिदार उम्र 24 साल, 04 जयवर्धन सिदार उर्फ झसेन पिता रामप्यारे उम्र 30 साल साकिनान लिमगांव सिदार मोहल्ला चौकी अडभार थाना मालखरौदा को पता तलाश करते घेरा बंदी कर गांव पकडे आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से

दिनांक 06.11.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तथा बाकी आरोपियों की पता साजी की जा रही है। उक्त मामले में निरीक्षक कमल किशोर महतो, उनि एस.सी. चौहान आर. सेतराम पटेल, फारूख खान, राजेश धीरहे, लक्ष्मीकांत, सदहेव यादव, उमेश सिदार महिला आर. धरमीन सिदार व थाना मालखरौदा के स्टाफ का योगदान रहा।

Related Posts