BREAKING

Uncategorised

सहकारिता के सर्वोच्च सम्मान ठाकुर प्यारेलाल सिंह सहकारिता पुरस्कार से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) को किया गया पुरस्कृत

रायपुर। राज्योत्सव 2021 का समापन समारोह तथा  छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण का भव्य आयोजन दिनाँक 01.11.2021 को साईस कालेज मैदान में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बधेल के द्वारा किया गया।

राज्य अलंकरण में सहकारिता के सर्वोच्च सम्मान ठाकुर प्यारेलाल सिंह सहकारिता पुरस्कार से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) को प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी बैजनाथ चन्द्राकर एवं प्रबंध संचालक के एन कांडे द्वारा ग्रहण किया गया।

ज्ञात हो कि श्री कांडे दुर्ग में जॉइंट रजिस्ट्रार रह चुके है इनके कार्यकाल के दौरान बैंकों ने अच्छे काम किये। श्री कांडे के अपेक्ट बैंक के एमडी बनने के बाद अपेक्ट बैंक ने अच्छा प्रोग्रेस किया है। जिसके फलस्वरूप यह पुरस्कार इन्हें दिया गया है। यह पुरस्कार मिलने पर दुर्ग-भिलाई के मित्रो और शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts