दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला दुर्ग में निवासरत् कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए एवं कोरोना संक्रमण के दौरान कर्तव्य पर रहते हुए इन्होंने अपनी जान की बाजी लगायी। ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के सभी परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश एवं भेंट वितरण किये जाने हेतु दिनांक 04.11.2021 को ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री छ.ग. शासन एवं दुर्ग रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक ( पुलिस लाईन ) दुर्ग नीलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी शहीद परिवार एवं कोरोना संक्रमण के दौरान जान की बाजी लगाने वाले जवानों को यह बताने की आपके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा, उनके परिवार के साथ छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस विभाग हमेशा साथ खड़ा रहेगा। यह संदेश देने शहीद आरक्षक आमित नायक के निवास स्थान सेक्टर 01, सड़क नंबर 01, क्वाटर नंबर -11 बी भिलाईनगर पहुचंकर शुभकामना संदेश एवं भेंट दिये एवं मुलाकात कर परिवार का हाल- चाल जाना।
इसके पश्चात् शहीद आरक्षक रजनीकांत के निवास स्थान क्वाटर नंबर 75 – बी , एच . एस . सी . एल . कालोनी, थाना भिलाई नगर पहुचकर शहीद परिवार को शुभकामना संदेश एवं भेंट दिये एवं भेंट देकर परिवार से मुलाकात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इसके पश्चात् सभी अधिकारी कोरोना संक्रमण के दौरान जान की बाजी लगाने वाले अधिकारी/कर्मचारी से भेंट करने के क्रम में कोरोना वारियर्स स्व. इंदूराम साहू के निवास स्थान विवेकानंद कालोनी, दल्लू आटो के पीछे बोरसी चौकी पद्मनाभपुर, जिला – दुर्ग पहुंचकर कोरोना वारियर्स के परिवार से मुलाकात करते हुए उन्हें शुभकामना संदेश एवं भेंट देकर परिवार से मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त करते हुए हाल चाल जाना।

शहीद परिवार एवं कोरोना संक्रमण के दौरान जान की बाजी लगाने वाले पुलिस के जवानों के बीच छ.ग. शासन से ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री छ.ग. शासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर अत्यंत गौरव की अनुभूति की ऐसा परिवार का कहना है और उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस विभाग को उनके इस संदेश के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके साथ – साथ जिला दुर्ग में 31 शहीद परिवार एवं 06 कोरोना संक्रमण के दौरान जान की बाजी लगाने वाले पुलिस के जवानों के परिवार से मुलाकात करने हेतु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उनके निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात कर शुभकामना संदेश भेंट किया एवं उनका हालचाल जाना।















