BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश लेकर SP भोजराम पटेल पहुंचे शहीद पुलिसकर्मियों के घर, परिजनों के साथ मिलकर बांटी दीवाली की खुशियां

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आज शहीद परिवारों के घर जाकर दीवाली की शुभकामनाएं दी। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के सभी शहीदों की वीरता को नमन करते हुए दीपावली पर्व पर शुभकामना सन्देश प्रेषित किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश को लेकर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल स्वयं शहीद परिवारों के घर जाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही मिठाई और पटाखे भेंट कर दीवाली की खुशियां परिवारजन के साथ साझा कर रहे हैं।

इस अवसर पर एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि वीर शहीदों के परिवारजन पुलिस परिवार के अभिन्न अंग हैं ,उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वीर शहीदों की कमी को तो पूरा नही किया जा सकता,

किन्तु पुलिस परिवार का हर सदस्य शहीद परिवार के साथ उनके परिवार का सदस्य बनकर खड़ा रहेगा। इसके अतिरिक्त सभी थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts