BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्पंदन कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक पहुंचे अपने जवानों के बीच, पुलिसकर्मियों की समस्याओं से हुए रूबरू

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर अपने जिले के थानों मे पदस्थ जवानों के बीच उनकी समस्याएं जानने और तनाव से बचने के उपाय बताने खुद ही थानों का दौरा कर रहे हैं। थाना भाटापारा शहर, थाना भाटापारा ग्रामीण तथा थाना सुहेला में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से बातचीत कर ना केवल व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने बल्कि पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने से लेकर स्वयं के तनाव को दूर करने के कई तरीके बताते हुए किस प्रकार प्रसन्न चित्त होकर पारिवारिक व्यवसायिक एवं सामाजिक जीवन में सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है, के संबंध में बताया। पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थों को संतुलित जीवन चर्या तथा फिटनेस पर ध्यान देने, अपनी योग्यता तथा कला को पहचान कर अपनी रुचियों को बनाए रखने के लिए प्रयास करने से किस प्रकार अंतर्मन को प्रसन्न रखा जा सकता है के बारे में भी बताया। इस दौरान थाने में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने भी इसका भरपूर लाभ लेते हुए अपनी समस्याओं से अपने मुखिया को अवगत कराया साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलोदाबाजार प्रशांत ठाकुर के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल तथा अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के.बी.द्विवेदी भी उपस्थित थे।

Related Posts