दुर्ग। दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास का त्योहार है आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्री नारायण मीणा भारतीय पुलिस सेवा के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के नेतृत्व में दीपावली के पर्व पर पुलिस लाइन में उपस्थित सभी नव आरक्षक को मिष्ठान वितरण कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। उप पुलिस अधीक्षक निलेश द्विवेदी एवं सूबेदार तृप्ति सिंह ने अपने हाथों से मिष्ठान का वितरण किया।
पुलिस विभाग में यह अनूठी अभिनव पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किया गया इसके लिए सभी नव आरक्षक ने बताया कि हम सभी आज बहुत खुश हैं हमारे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमें परिवार जैसा वातावरण दिया और हमारा मनोबल बढ़ाया है।
हम सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को इस बात के लिए हृदय से धन्यवाद देते हैं और उनकी अपेक्षा अनुरूप बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

हमें विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा जो स्नेह मिला है वह हमेशा हमें याद रहेगा इन भावनाओं के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।















