BREAKING

Uncategorised

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर। राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Related Posts