BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 03 हाईवा एवं 17 ट्रैक्टर सहित कुल 20 वाहनों पकड़ाये

बलौदाबाजार। मानसून का मौसम आते ही रेत की डिमांड बढ़ जाती है जिसके कारण रेत परिवहन करने वाले अवैध कारोबारियों के मध्य ज्यादा से ज्यादा मात्रा में रेत डम्प करने की होड मची रहती है। अवैध रूप से रेत का परिवहन होने से शासन को राजस्व की हानि तो होती ही है साथ ही सड़क दुर्घटना होने एवं इससे जानमाल की हानि होने की संभावना भी सदैव बनी रहती है।

जिले में रेत परिवहन के इस अवैध कारोबार को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन पर 02 दिवसीय विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसके तहत दिनांक 21 एवं 22.06.2020 को जिले के विभिन्न थानों में रेत का अवैध कारोबार करने वाले एवं अवैध रेत सप्लाई करने वाले वाहनों के विरुद्ध जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिले 03 हाईवा 17 ट्रैक्टर सहित कुल 20 वाहनों को जप्त किया गया है। थाना गिधौरी में एक ट्रैक्टर को ग्राम बलौदा नदी घाट से अवैध रूप से रेत निकालते हुए पकड़ा गया है।

उक्त वाहनों को धारा 102 के तहत जप्त कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है तथा पृथक से मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही भी किया गया है। इस कार्यवाही से रेत के अवैध कारोबारियों के मध्य हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि रेत के अवैध परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पूर्व में माह मई में अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले 11 ट्रैक्टर एवं 20 हाईवा सहित 31 वाहनों तथा जून माह के प्रथम पक्ष में 11 ट्रेक्टर एवं 04 हाईवा सहित कुल 15 वाहनों पर भी कार्यवाही किया गया था।

इन थानों में किया गया वाहन जप्त

  1. चौकी लवन में 03 ट्रैक्टर
  2. थाना गिधौरी में 02 ट्रैक्टर
  3. थाना पलारी में 03 ट्रैक्टर
  4. थाना भटगाव में 01 हाईवा एवं 07 ट्रैक्टर
  5. यातायात सिमगा में 01 हाईवा
  6. यातायात थाना बलौदाबाजार में 01 हाईवा एवं 02 ट्रैक्टर

Related Posts