न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत, अगर हो जाएं ये 2 चमत्कार
नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान से मिली 10 विकेट की हार के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि विराट कोहली की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार पलटवार करेगी। पलटवार तो छोड़िए कीवी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज सही से क्रीज पर टिककर बैटिंग तक नहीं कर सके। वॉर्मअप मैचों में खूब धूम-धड़ाका करने वाले केएल राहुल, इशान किशन, रोहित शर्मा और खुद कप्तान कोहली ने दुबई में बल्ले से ऐसा खेल दिखाया कि करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल टूट गया। प्रैक्टिस मैचों में जितनी बाउंड्री एक भारतीय बल्लेबाज लगा रहा था उतना कीवी टीम के खिलाफ मिलकर पूरी टीम नहीं लगा सकी।
टी-20 वर्ल्ड कप में यह भारत का दूसरा कम स्कोर भी है। ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी और कीवी टीम के स्पिनर्स के आगे भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और 20 ओवर में टीम 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने बिना किसी परेशानी के 14.3 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही कोहली की टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।
In a batting effort straight from the nightmares, #India didn't hit a single boundary between overs 7-15 and were kept to only 110/7.
This was their second-lowest total in T20 World Cups.#INDvNZ #T20WorldCup #CricketTwitter
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 31, 2021
टीम इंडिया के बैट्समैनों ने इस बड़े मुकाबले में 54 डॉट बॉल खेली यानी 20 ओवर की पारी में 9 ओवर में एक रन तक नहीं बना। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चौके-छक्के भी किस्तों में लगे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चली और छठे ओवर में चौका लगने के बाद अगली बाउंड्री के लिए टीम इंडिया को 17वें ओवर का इंतजार करना पड़ा। यानी भारत के बड़े-बड़े विस्फोटक बल्लेबाज 10 ओवर तक एक चौका तक नहीं लगा सके। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में यह पहला मौका रहा जब किसी टीम ने 7 से लेकर 15 ओवर के बीच में एक बाउंड्री तक नहीं लगाई।
न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत, अगर हो जाएं ये 2 चमत्कार
भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद सुपर 12 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान लगातार तीन जीत के साथ लगभग सेमीफाइनल का टिकट कटा चुका है। वहीं, अफगानिस्तान तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड का भी खाता खुल गया है। वह 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, नामीबिया भी इतने ही अंक के साथ चौथे नंबर पर है। हालांकि इस ग्रुप की दो टीमें भारत और स्कॉटलैंड का खाता अभी नहीं खुला है। दोनों टीमों को दो-दो हार मिली है। हालांकि भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
Things are getting pretty interesting 🤩
Which two sides will qualify from Group 2? 🤔#T20WorldCup pic.twitter.com/2NSTjsYjoZ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 31, 2021
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड को हराना होगा और फिर अन्य टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत को ज्यादा नेट रनरेट से मुकाबले को जीतना होगा। इसके अलावा भारत अगर अपने अगले मुकाबलों में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड या नामीबिया को 50 या 100 से ज्यादा के अंतर से हराता है और साथ ही अगर अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 50 रन से हराती है, तो भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड अगर स्कॉटलैंड और नामीबिया को 50 या उससे ज्यादा रन से हराता है तो भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल का टिकट कटाने का मौका होगा।















