BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

त्यौवहारो के मद्देनजर दुर्ग पुलिस मुश्तैद: पैदल पेट्रोलिंग के साथ-साथ अब ड्रोन से रख रही बाजारों और भीड़भाड़ क्षेत्रो पर नजर

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन में दिनांक 31.10.2021 संध्या पर शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व आगामी पर्वो को देखते हुए असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें के लिए रुट मार्च, सघन पेट्रोलिंग, पैदल पेट्रोलिंग किया। रुट मार्च शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से शुरु हुआ।

इसके बाद भिलाई नगर, छावनी, सुपेला, दुर्ग, के अनुविभागवार किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी की गई।

रूट मार्च के दौरान वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग की गई। 10 से अधिक स्थानों पर मोटर वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें तीन सवारी वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने एवं तेज आवाज से पटाखा फोड़ने वाले मोटरसाइकिल पर कार्यवाही की गई।

शहर के थाना प्रभारियों की टीम पुलिस बल के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए इलाके में पेट्रोलिंग किया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां देखने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विश्वास चंद्राकर के द्वारा किया गया, उन्होंने समस्त पॉइंट का स्वयं निरीक्षण कर मॉनिटरिंग कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। यहां देखे ड्रोन पेट्रोलिंग की वीडियो👇

https://youtu.be/l0PoWdb54DA

Related Posts