BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्टर-10 में महिला कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने कहा- नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण हैं इंदिरा 

भिलाई। आज महिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सेक्टर-10 वार्ड-64 में जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इंदिरा गांधी की जीवनी पर चर्चा की गई।

उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। सुभद्रा सिंह ने कहा, इंदिरा गांधी ने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। जब भी भारत की संप्रभुता को खतरा हुआ, इंदिरा गांधी निडर होकर खड़ी रहीं। वह एक राजनेता, राजनयिक, पर्यावरणविद् थीं और एक मां की तरह भारत का पालन-पोषण करती थीं।

इंदिरा गांधी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। सुभद्रा सिंह ने कहा कि, इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए उपदेशों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं।

श्रमिक बस्ती के लोगों को कराया भोजन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने सेक्टर-10 व आसपास इलाके के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को भोजन कराया। इसके लिए सेक्टर-10 में आयोजन किया गया। इस दौरान सुभद्रा सिंह भी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इसे देख लोग सुभद्रा की सादगी की चर्चा करते रहे।

Related Posts