BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्योत्सव में बीएसपी का पेवेलियन बना आकर्षण का केन्द्र: इसमें प्रस्तुत पैनल्स, कटआउट्स तथा फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में भारी रूझान

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सांइस काॅलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2021 तक किया गया है। इस गौरवशाली आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र ने भी अपनी उत्कृष्ट भागीदारी प्रदान की है। राज्योत्सव 2021 में भिलाई इस्पात संयंत्र ने बेहद आकर्षक पेवेलियन लगाया है। जिसमें दूरस्थ वनांचल तथा आदिवासी क्षेत्र में संयंत्र द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों को बखूबी चित्रित किया गया है।

साथ ही लोककला के संवर्धन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के योगदान को बड़े ही आकर्षक व रोचक शैली में दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त देश के निर्माण में भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादों के योगदान तथा बीएसपी निर्मित विभिन्न गुणात्मक उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया है। देश का मान और छत्तीसगढ़ की शान भिलाई इस्पात संयंत्र के ग्रामीण विकास से लेकर राष्ट्र विकास तक के सफर को बेहद संजीदा तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

यह सुंदर पेवेलियन तथा इसमें प्रस्तुत पैनल्स, कटआउट्स तथा फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में भारी रूझान देखा गया है। इस आकर्षक पैनल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

बीएसपी के जनसंपर्क विभाग द्वारा अति कम समय में इस पेवेलियन को प्रस्तुत करने में सफल रहा। जनसंपर्क विभाग द्वारा दर्शकों के जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया जा रहा है। 1 नवम्बर, 2021 तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का आप सभी लाभ उठा सकते हैं।

Related Posts