दुर्ग। आज दिनांक 28/10/21 थाना नंदिनी के अंतर्गत ग्राम मोहेरंगा में सट्टा होने की शिकायत पर डीएसपी मुख्यालय अभिषेक झा और उनकी टीम के द्वारा छापेमारी की गई।
जिसमे शिव कुमार आदिल पिता लखन लाल आदिल उम्र 45 वर्ष को ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी को सट्टा पट्टी व नगद 5610/- रुपये के साथ पकड़ा गया।
वही ग्राम अहेरी में छापा मारकर राकेश धीवर और
कमलेश धीवर पिता आशाराम धीवर 40 वर्ष को सट्टा पट्टी के साथ नगद 13540/- रुपये के साथ पकड़ा गया। इस तरह कुल 19150/- रुपये व सट्टा पट्टी जप्त कर आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।














