BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग नगर निगम के 2 हज़ार कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन के साथ एरियर्स की सौगात, निगमकर्मियों ने आयुक्त एवं महापौर का आभार व्यक्त किया

दुर्ग। नगर पालिक निगम,दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशनुसार नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन के साथ महंगाई भत्ते का एरियर्स एवं प्रत्येक नियमित कर्मचारियों को अग्रिम एडवांस का भुगतान आयुक्त हरेश मंडावी, महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर स्थापना शाखा एवं लेखा विभाग के द्वारा निगम के 2 हज़ार नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को दिपावली के पूर्व उनके खाते में 3 करोड़ रुपए वेतन एवं एरियर्स खाते में जमा करवाया गया।

आयुक्त हरेश मंडावी एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार वेतन के साथ एरियर्स और अग्रिम की राशि खाते में जमा कराते हुए।

दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं अधिकारी व कर्मचारियों को दी एवं उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशनुसार निगम द्वारा सर्वप्रथम यहाँ निर्णय लिया गया।

सबसे पहले कर्मचारियों का भुगतान होने से वह अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार की तैयारी कर सके।जिसके फलस्वरूप समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने आयुक्त और महापौर से सामूहिक रूप से मिलकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाए दी।

Related Posts