BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण 28 अक्टूबर को मेगा क्रेडिट कैम्प का होगा आयोजन

दुर्ग। जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा दुर्ग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान चिखली रोड जुनवानी भिलाई में 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया है। लीड बैंक अधिकारी दिलीप नायक ने बताया कि केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जाएगा।

जिले में त्यौहारी सीजन के दौरान क्रेडिट के प्रवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), एनयूएलएम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना (शिशु, किशोर, तरूण) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गृह ऋण, वाहन ऋण, प्रापर्टी लोन, मध्यम श्रेणी के उद्यम से संबंधित उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी।

जिला पंचायत परिसर में लगेगा तीन दिनों तक बिहान मेला

जिला पंचायत परिसर में पिछले साल की तरह इस बार भी बिहान मेला लगाया गया है। यह 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन दिनों तक चलेगा। पिछले साल भी यह मेला लगाया गया था और नवाचारी उत्पादों की वजह से बेहतरीन रिस्पांस रहा था। इस बार भी यहां गौठान में बने सुंदर आइटम रखे गये हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के पैकेट्स भी रखे गये हैं। पिछले साल भी यह खास ट्रेंड रहा था कि स्थानीय व्यंजन लोगों को गिफ्ट के रूप में भेजे जाएं।

गोबर से बने पंचगव्य की बिक्री भी की जाएगी। समूहों के द्वारा मोमबती, रूई की बत्ती, साबुन, हर्बल हैडवाश आर्टिफिशियल ज्वेलर्स अगरबत्ती, आचार, पापड़ मूर्ति चॉकलेट मिठाई टमाटर आचार का भी विक्रय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार भी पिछले वर्ष की तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीयों का आर्डर स्वसहायता समूहों की महिलाओं को दिया है। महिला स्वसहायता समूहों ने इस बार अपने ब्रांड को और भी आकर्षक बनाया है।

Related Posts