//प्रेस विज्ञप्ति//
माननीय स्वास्थ्य मंत्री के पी.ए. के नाम से काॅल कर ठगी करने वाले आरोपी को मुम्बई बांद्रा से किया गया गिरफ्तार।
स्वास्थ्य मंत्री जी के पी.ए. के नाम से काॅल कर, कर रहा था लोगों से रूपयों की मांग।
स्वयं को काॅल कर बताता था मंत्री जी का पी.ए.।
लाॅक डाॅउन में फंसे लोगों का सहयोग करने के नाम पर कर रहा था रूपयों की मांग।
आरोपी बलदेव सिंह सहगल को मुम्बई बांद्रा से मुम्बई पुलिस के सहयोग से किया गया गिरफ्तार।
आरोपी बलदेव सिंह सहगल मूलतः है पंजाब मोहाली का निवासी।
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 419, 420 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।









