दुर्ग। दुर्ग स्थित गोंडवाना भवन, सिविल लाइन, जेल रोड दीपावली बाजार एक्सपो 2021 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दीपावली बाजार एक्सपो 2021 का शुभारंभ दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया।
त्योवहारी सीजन में इस एक्सपो को शुभारंभ किया गया है जिसमे हर तरह के सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है। दिवाली का सीजन आ चुका है। लोग अभी से शॉपिंग स्टार्ट कर चुके है। इसी को ध्यान में रखते हुए गोंडवाना भवन में इस एक्सपो 2021 का आयोजन किया गया है जहां लोगो को हर तरह का बढ़िया सामान किफायती दरों में मिल सके।
शुभारंभ के अवसर पर दुर्ग निगम महापौर धीरज बकलीवाल, अब्दुल गनी, दीपक साहू, अजय मिश्रा, भोला महोबिया, श्रद्धा सोनी, संजय कोहले, राजकुमार पाली, सीताराम ठाकुरं, देवेश मिश्रा, दिलीप ठाकुर प्रदर्शनी के संचालक सुफियान अली, मो.शहबान एवं समस्त स्टाल धारक मौजूदगी में किया गया।

इस एक्सपो के संचालक सुफियान अली ने बताया कि भदोही के कारपेट, लखनवी चिकन सूट, ड्रेस, खादी शर्ट, बनारसी सिल्क साड़ियां, खुर्जा क्रॉकरी, सहारनपुर फर्नीचर, लेडिस चप्पल एवं सेंडिल, स्पेशल मोती टैटू, बांधनी सूट, साड़ी, अचार, चूरन, सुपारी, मोजड़ी, कलकत्ता सिल्क साड़ी, जूट बैग कश्मीर, पश्मीना शाल,

सूट, साड़ी पंजाब, पंजाबी फूलकारी, ड्राई फ्लावर, भागलपुरी सिल्क वस्तुएं बेडशीट, चादर, टेराकोटा मध्यप्रदेश- चन्देरी सूट, साड़ियां, कोसा साड़ी, सूट, बेलमेटल आदि मैसूर अप्पा मसाला ब्रांडेड फाईबर आइटम आदि का विस्तृत संग्रह किया गया है। जो लोगों को खूब लुभा रहा है। यह आयोजन 22 अक्टूबर से 17 नवंबर तक है।















