BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी जागेश्वर कौशल ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति और डीजी पर्यटन से भेंट कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु किया आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सभी राज्यों के विशिष्टजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र और मोंमेटो देकर कार्यक्रम में शामिल होने आमन्त्रित किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी जागेश्वर कौशल ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति और डीजी पर्यटन मुकेश मेश्राम से भी भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु आमंत्रित किया और महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को देखने और समझने का वसर मिलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

Related Posts