वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को दी पटखनी, बाबर ने इस विशाल जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया
नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत को पटखनी देने के बाद रविवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने हर रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया और पूरी टीम को जीत का श्रेय जाता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर 12 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय रहने का भारत का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ल्ड कप के किसी भी प्रारुप में पाकिस्तान की टीम ने पहली बार भारत को मात दी है और वो भी करारी मात। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 151 रन टांगे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने यह लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया।
बाबर आजम ने मैच के बाद कहा, ‘ हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। शाहीन (शाह अफरीदी) ने जिस तरह से शुरुआत की, उससे हमारा मनोबल बढ़ा। बीच के ओवरों ने स्पिनरों ने स्थिति अच्छी तरह से संभाली और डेथ ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया। ओस के प्रभाव के बाद गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। हमने अच्छी तैयारी की थी और हमारे प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है और हमें आगे के मैचों को भी गंभीरता से लेना होगा। हम हर मैच में 100 फीसदी देने का प्रयास करेंगे। जो बातें गुजर चुकी है हम उस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। हमने काफी बढ़िया तरीके से तैयारी की थी। हमारे सभी खिलाड़ियों ने आज फील्ड पर अपना 100 फीसदी दिया और हम कामयाब रहे।’
Pakistan have finally broken the jinx against their arch-rivals India, beating them by 10 wickets!
Match report: https://t.co/P9XXlDW1Bp#INDvPAK #T20WorldCup pic.twitter.com/CnbPic5jwR
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) October 24, 2021
दरअसल भारतीय टीम पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों से ही हार गई। इनमें बल्लेबाज बाबर और रिजवान के अलावा गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल हैं। अफरीदी ने पहले तीन ओवर के अंदर ही रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट करने के बाद विराट कोहली को भी अपना तीसरा शिकार बनाया। कोहली इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप में आउट नहीं हुए थे, लेकिन अफरीदी ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अफरीदी अब पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली को आउट किया है।
𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐀. 𝐏𝐄𝐑𝐅𝐎𝐑𝐌𝐀𝐍𝐂𝐄 🔥#T20WorldCup | #INDvPAK | https://t.co/UqPKN2ouME pic.twitter.com/CcKEZ9crdb
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 24, 2021
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 31 रनों पर तीन विकेट चटकाए और उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि शुरू में विकेट हासिल करने से वह मैच पर पकड़ बनाने में सफल रहे। अफरीदी ने कहा, ‘यह पहला अवसर है जबकि हमने भारत को हराया और हमें इस पर गर्व है। मुझे पता था कि अगर हम शुरू में विकेट हासिल करते हैं तो यह हमारे लिये अच्छा होगा। मेरा प्रयास अधिक से अधिक स्विंग हासिल करना था। नई गेंद को खेलना मुश्किल था, इसलिए बाबर और रिजवान को श्रेय जाता है।’















