BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित का 44वां वार्षिक आम सभा का आयोजन प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया

भिलाई। रविवार 24 अक्टूबर को भिलाई नागरिक सहकारी मर्यादित बैंक का 44वां वार्षिक आम सभा का आयोजन सेक्टर छह मुख्यालय में किया गया। यह आयोजन बैंक की प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस वार्षिक आम सभा मे प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल द्वारा वर्ष 2020-21 के प्रगति प्रतिवेदन, वित्तीय पत्रक लाभ-हानि पत्रक एवं अंकेक्षक टीप का अनुमोदन, वित्तिय वर्ष 2021-22 में जिन मदो में स्वीकृति बजट से अधिक व्यय हुआ है, उसका अनुमोदन करना, वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित बजट की स्वीकृति प्रदान करना, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित लक्ष्य का अनुमोदन करना, वितीय वर्ष 2021-22 हेतु बैंक के सांविधिक लेखा संपरीक्षा हेतु चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म नियुक्त करने का वाचन किया गया।

आम सभा प्रारंभ करने पूर्व संस्थापक सदस्य स्व. आरएस शर्मा के तैलचित्र पर प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल एवं उपस्थित जनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।

प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल ने अपने वाचन में बताया कि 31/03/20 तक बैंक की कुल सदस्य संख्या 19019 एवं अंशपूंजी 233.77 लाख रुपये थी जबकि वर्ष 2019-20 में 48 नए सदस्य बने इस दौरान 2.64 लाख अंशपूंजी प्राप्त हुई वही 65 सदस्यों की सदस्यता समाप्त की गई जिन्हें 1.42 लाख अंश राशि वापस की गई। वर्षान्त 31/03/2021 पर बैंक की कुल सदस्य संख्या 19002 एवं अंशपूंजी 224.99 लाख रुपये रही।

दिनांक 31/03/20 को बैंक की कुल अमानते 1836.77 लाख रुपये थी। बैंक ने अपने विभिन्न जमा योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2021 में रुपये 2850.30 लाख की अमानते अर्जित की। वर्ष के दौरान 2588.25 लाख की अमानते वापस की गई। दिनांक 31/03/21 को कुल 2099.00 लाख की अमानत रही। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में अमानतों में 262.81 लाख रुपये की वृध्दि हुई।

वार्षिक आम सभा मे पूर्व अध्यक्ष के उपस्थित नही होने पर उपस्थित जनों ने आपत्ति दर्ज की। सदस्यों ने प्राधिकृत अधिजारी को बताया 6 मार्च को 1.25 लाख रुपये बैंक से दिया वकील को दिया गया है जो कि गलत है इसकी जांच कर पैसे की रिकवरी की जानी चाहिए। रिसाली में रूम लेकर रखा गया है, वहां आय दिन पार्टी होती है और उसका किराये बैंक के फंड से दिया जाता है इसकी जांच कर और तुंरन्त उसको सीज किया जाना चाहिए। वही कई सदस्यों को इस वार्षिक आम सभा की सूचना समय पर नही मिलने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया।

सदस्यों ने प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल से अनावश्यक खर्चे पर रोक लगाते हुए पूर्व में हुए अनावश्यक खर्चे की जांच कर रिकवरी करने की मांग की। प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल ने सदस्यों की शिकायतो को सुना और कहा कि सभी लोग लिखित में इसका शिकायत दे इसका जांच कराया जाएगा। आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है, किसी भी प्रकार की आपत्ति आने पर हम इसका निराकरण करेंगे। बैंक के एटीएम को जल्द से जल्द चालू करने के दिशा में कार्य चल रहा है। मल्टीवर्किंग कामो पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर पर बैंक ऋण मेला का आयोजन कर रही जिसमे जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही इस वित्तिय वर्ष में 250 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है। जिन लोगो ने अपना केवाईसी अपडेट नही कराय है वो जल्द से जल्द करवाये ताकि उनके लेन-देन में कोई दिक्कत ना हो सके। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/LvOYYvhtsVY

Related Posts