BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

त्योहारों के सीजन को देखते हुए केन्द्र सरकार ने जारी की नई गाडइलाइन, ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा

नईदिल्ली (ए)। देश में अब त्योहारों का सीजन नजदीक आ चुका है। ऐसे में कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की तरफ से नई गाडइलाइन जारी करते हुए सभी राज्यों से कहा गया है कि वो इन गाइडलाइन्स का पालन करवाने के लिए ठोस कदम उठाएं। शनिवार को जारी किये गये इस गाइडलाइन में ऑनलाइन शॉपिंग और यात्राओं को फिलहाल टालने समेत कई अहम बातें कही गई हैं।

त्योहारों के सीजन में कोरोना महामारी का प्रसार ना हो इसको लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की गई है उसमें सेलिब्रेशन के ऑनलाइन मोड को प्रोमोट किया गया है। गाइडलाइन में ऑनलाइन शॉपिंग की सलाह दी गई है और गैरजरुरी ट्रैवल को रोकने के लिए कहा गया है।

इस गाडइलान में कहा गया है कि कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। कैन्टोनमेंट जोन में भीड़ ना जुटने देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जिन जिलों में 5 प्रतिशत टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाए जा रहे हैं वहां भी भीड़ ना जुटने देने की सलाह दी गई है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि किसी बेहद ही खास मौके पर ही भीड़ को जुटने की इजाजत दी जाए। साथ ही साथ भीड़ जुटाने के लिए पहले से परमिशन लेने को भी अनिवार्य कर दिया गया है। भीड़ में लोगों की संख्या भी निश्चित करने के लिए कहा गया है। मॉल, स्थानीय मार्केट, और पूजा स्थलों को लेकर पहले से जारी गाइडलाइन को फॉलो करने की सलाह दी गई है।

कोविड प्रबंधन के लिए सुझाए गई पांच बातों, मसलन- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट और कोविड के मुताबिक व्यवहार को फॉलो करने की जरुरी सलाह दी गई है। जिला अथॉरिटी को कोरोना के केसों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।

बता दें कि अगले महीने में दीपावली और ईद मनाई जाएगी। इन बड़े पर्वों को देखते हुए कोरोना महामारी से जुड़े केस ना बढ़े इसके लिए सरकार ने यह गाइडलाइन जारी की है। बता दें कि रूस, यूके और चीन जैसे देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ने की वजह से स्कूल बंद किये गये हैं और कई जगहों पर लॉकडाउन भी लगा है।

नए गाइडलाइंस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि पिछले महीने कोरोना को लेकर जो अहम सुझाव दिये गये हैं उसपर खास ध्यान दिया जाए ताकि केस बढ़ने पर उसे फॉलो किया जा सके। सभी राज्यों से कहा गया है कि वो नई गाडलाइन का पालन कड़ाई से करवाएं।

Related Posts