भिलाई। दिल्ली प्रवास के दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर रायपुर एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ाने सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर मांग की।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर से रायपुर से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होगी।
रायपुर से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट प्रारंभ करने के लिए मैंने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया एवं छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया।
मेरे आमंत्रण को स्वीकारते हुए मंत्री ने छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर साथ में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रविशंकर सिंह उपस्थित थे।















