BREAKING

फीचर्डविविध

भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहां पढ़ें पूरा सलेक्ट प्रोसेस

भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए Indian Navy ने फरवरी 2022 बैच में AA और SSR के लिए नाविक के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

नईदिल्ली (ए)। देश की सेवा करने की चाहत रखने वालों के लिए यहां सुनहरा मौका है. भारतीय नौसेना ने आर्टिफिसर अपरेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) के पदों के लिए आवेदनों की घोषणा की है. ध्यान रहे इस पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. बैच फरवरी 2022 से शुरू होगा और पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।

योग्यता

  • सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR)- कैंडिडेट्स को 60% मार्क्स के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस / बायोलॉजी / कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट में 12वीं पास होना चाहिए।
  • आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA)- इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से साइंस / बायोलॉजी / कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स का जन्म 01 फरवरी 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 16 अक्टूबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2021

योग्यता मानदंड

सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) – उम्मीदवारों को 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान विषय में 12 वीं पास होना चाहिए।

आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA) – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

सैलरी

उम्मीदवारों को डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे।

सलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

नोट: आवेदन करने के पूर्व सम्बंधित वेबसाइट पर पूरा डिटेल अवलोकन कर लेवे

Related Posts