BREAKING

Uncategorised

कोरबा पुलिस ने शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी भोजराम पटेल ने शहीद परिवारजन से मिलकर उनका हालचाल जाना

कोरबा। जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज दिनांक 21.10.2021 को पुलिस कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोजराम पटेल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कोरबा, पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक ननकी राम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, महापौर राजकिशोर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा योगेश साहू, सीएसपी दर्री लितेश सिंह, डीएसपी श्री येरेवार, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर चंद द्विवेदी,रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, निरीक्षक सनत सोनवानी, राकेश मिश्रा, राजेश जागड़े, लीलाधर राठौर, विवेक शर्मा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, एसआई कृष्णा साहू, मयंक मिश्रा, एवं जिले के गणमान्य नागरिक , सभी मीडिया के साथी , शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें।

इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 13 शहीद जवानों एवं देशभर में एक वर्ष के दौरान शहीद हुए 377 पुलिस जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रृद्वांजली अर्पित की, जिन्होंने रणक्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते समय अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया । इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। पुलिस कप्तान ,जिले के विधायक गण एवं गणमान्य पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों को साल एवं श्रीफल भेटकर उनका सम्मान किया।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात कार्यालय के मीटिंग हॉल में शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें वर्ष 2007 में जिला बीजापुर में पदस्थापना के दौरान आर संदीप टोप्पो पामेड बीजापुर में शहीद हो गए थे। शहीद जवान के भाई अनुकंपा नियुक्ति में बीजापुर में पदस्थ है, परिजन कोरबा स्थानांतरण हेतु आग्रह किये , इस हेतु पुलिस मुख्यालय पत्राचार किया जा रहा है।

Related Posts