दुर्ग। शरदपूर्णिमा तथा महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती पर आयोजित दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने हेतु आयोजित मिनी स्टेडियम सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से माता सीता जी ( दीपिका चिखलिया) को आमंत्रित किया गया था। जिनकी एक झलक पाने हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मलित हुए जिसमें माताओं और बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही बहनों ने माता सीता का स्वागत आरती और फूलों से किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने हेतु आयोजित किया गया, जिसमें भिन्न भिन्न रूप से समाज में सेवा देने वाले संगठनों तथा नागरिकों को सम्मान भी दिया गया, साथ ही एक डांस शो का भी आयोजन किया गया कलाकारों ने दर्शकों के बीच अपने प्रतिभा से पूरे कार्यक्रम में समा बांधा रखा और कार्यक्रम में आए लोगों का मन मोह लिया, डान्स में प्रथम स्थान उप्लीफ्तेद् किंग् भिलाई, दितीय हेंडसम लाडला फरहान भिलाई, द बॉय यूनिक स्क़्वाद दुर्ग तृतीया स्थान प्राप्त किए।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नेता राकेश पांडेय, जीत हेमचंद यादव, मरोदा के युवा नेता संजीत विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता फत्ते सिंह भाटिया, समाज सेविका पायल जैन, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला अध्यक्ष प्रहलाद रूंगटा, श्याम शर्मा, समाज सेवक टोमन लाल साहू, मनोज मिश्रा, युवा नेता नितेश साहू, मंजीत भाटिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक वरुण जोशी ने कहा हम युवाओं का प्रयास दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने का था जो सफल रहा,जिसमें शहर वासियों ने शिरकत कर इसे अभूतपूर्व आयोजन बना दिया, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दीपिका चिखलिया जी ने कहा दुर्ग शहर वासियों ने जिस तरह से मेरा स्वागत किया मुझे लगा जैसे श्री राम जी और सीता जी वनवास से वापिस अयोध्या आए होंगे तो शायद उनका भी ऐसा ही स्वागत किया गया होगा,मैं माता सीता के ननिहाल ससुराल (छत्तीसगढ़) आकर अपने आप को शोभाग्य शाली मानती हूं,आपने मुझे सीता माता मान कर जो प्यार और सम्मान दिया वो सच माता सीता के योग्य है।
यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर राम राज्य और रामदूतों का कार्यक्रम है,मैं सदैव आपकी आभारी रहूंगी, कार्यक्रम के संयोजक जीत हेमचंद यादव ने कहा इस अभूतपूर्व आयोजन को सफल बनाने हेतु आप सभी युवा साथियों सहित शहर वासियों का आभार,आप सभी का साथ ऐसे ही मिलता रहा तो हम ऐसे आयोजनों को आपके बीच लाते रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुरेश ध्रुव,राजा यादव,अरुण अग्रवाल,कालू भैय्या,मितेश पटेल,भीम जैन,उमेश शास्वत, विकास लाखे,शुभम यादव,दुर्गेश रामटेके,घनश्याम,शैलेश तिवारी,अमित पटेल,इशू यादव,दद्दू भाई,मोंटी सोनी,बिट्टू गोयल सहित आदि युवा साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शहर वासियों का आभार व्यक्त किया।















