दुर्ग। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण दुर्ग जिले से गए यात्री जो नैनीताल के कैंचीधाम में एवं खुरपाताल में रोड बंद होने के कारण फंसे हुए थे, वह आज दिल्ली पहुंचने वाले है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही इन यात्रियों के सकुशल वापसी के निर्देश दिए थे जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने दुर्ग जिले की पुलिस को भी जिला प्रशासन दुर्ग एवं नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए।
इन यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए तथा सकुशल बाहर निकालने हेतु लगातार संपर्क बनाएं रखकर इनकी सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में एसएसपी नैनीताल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद ने बात की तथा दुर्ग पुलिस में कंट्रोल रूम को तथा एक उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को लगातार इन यात्रियों की मदद के लिए किए जाने वाले कार्य के लिए निर्देशित किया।
नैनीताल में बिजली चले जाने के कारण मोबाइल चार्ज नहीं थी जिससे कि यात्रियों से एवं नैनीताल के स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क करने में अत्यंत कठिनाइयों हो रही थी फिर भी यात्रियों के प्राप्त नंबरों पर लगातार संपर्क स्थापित कर स्थानीय पुलिस भवाली के उप पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र तथा नैनीताल की एसडीएम श्री रवि से सहायता प्राप्त कर मदद पहुंचाई गई।

भारी बारिश के कारण दुर्ग से गए यात्री अलग-अलग हो गए जिनमें से कुछ कैंचीधाम में तथा कुछ नैनीताल तो कुछ खुरपाताल में पहुंचे नैनीताल वालों से संपर्क हो रहा था लेकिन कैंची धाम मैं सभी यात्रियों के मोबाइल में संपर्क करने पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। स्थानीय पुलिस की मदद से उस टीम से पुलिस विभाग लगातार संपर्क स्थापित किए हुए था अभी भी सभी कुशल है ऐसी जानकारी मिली है।

आज नैनीताल एवं खुरपा ताल के यात्री जिला प्रशासन दुर्ग के मदद से उपलब्ध कराए गए वाहनों से दिल्ली पहुंचने वाले हैं यात्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रशासन दुर्ग एवं पुलिस विभाग दुर्ग के लगातार संपर्क रखने से उनके मनोबल को बनाए रखने में मदद मिली है ऐसा कहा है।















