BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

14 नवंबर को इस्पात नगरी में ”साबुन की सबसे बड़ी लाईन” बनाकर बनेगा एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड

भिलाई। 14 नवम्बर को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एलायंस कॉलेज के तत्वाधान में ”साबुन की सबसे बड़ी लाईन” बनाकर इस्पात नगरी मे एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाने की पहल हैं।

डॉ. संतोष राय ने चर्चा करते हुए बताया कि 14 नवंबर को ”साबुन की सबसे बड़ी लाईन” बनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का प्रयास है। साबुन की इस श्रृंखला को बनाने मे सभी प्रकार के साबुन का इस्तेमाल किया जायेगा। यह अपने आप मे ही एक अनोखी पहल है। इस प्रकार का प्रयास पहले किसी के द्वारा नहीं किया गया।

आगे चर्चा के दौरान डॉ. राय ने बताया कि सरकार एवं संस्थाओं के द्वारा अपने-अपने स्तर पर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये रिकॉर्ड के माध्यम से एक प्रयास किया जा रहा है।

रिकॉर्ड बनाने मे प्रयोग होने वाले सभी साबुनो को रिकॉर्ड बनने के पश्चात् जरूरतमंदो लोगो मे वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अनोखी पहल मे आप भी अपनी सहभागिता प्रदान कर सकते है। अतिरिक्त जानकारी के लिये मो.नं. 9425557979 एवं  8305080008 मे संपर्क कर सकते है।

Related Posts