BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जशपुर के घटना का विरोध करते हुए लोकेश पाण्डेय के नेतृत्व में भिलाई भाजयुमो ने कैंडल मार्च निकाल कर मृतक को श्रद्धांजलि दी

भिलाई। जशपुर के पत्थलगांव में हुए हिट एंड रन की घटना और गांजे की तस्करी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के महामंत्री लोकेश पाण्डेय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाले और मौन रहकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

भाजयुमो महामंत्री लोकेश पाण्डेय ने कहा कि जशपुर के पत्थलगांव में हुए घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है, अपराधियों के हौसले बुलंद है देश के अन्य राज्य के अपराधी छत्तीसगढ़ को अपराध की राजधानी बनाने में लगे है। शासन मौन है। इस विषय को लेकर भाजयुमो भिलाई जिला के द्वारा आज यह कैंडल मार्च एवं मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

जिसमे मुख्य रूप से सौरभ जयसवाल (जिला उपाध्यक्ष), विशाल सिंह (जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रभारी ), आशुतोष तिवारी (मण्डल मंत्री ), एकाग्र शुक्ला (मण्डल उपाध्यक्ष ), रोहित दुबे (मण्डल उपाध्यक्ष ), रजत पाण्डेय, राहुल सेन, प्रेम साहू, आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts