BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने लालबाग मैदान में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण कर युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कल रात जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 87 लाख 37 हजार रूपये की लागत से  स्थापित की गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायकों ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज एवं राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,  विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम, हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार  सहित अन्य जनप्रतिनिधि  एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रात बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों के साथ भोज में शामिल हुए। राज्य सरकार की नई उद्योग नीति की बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सराहना की।

Related Posts