BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज रात 10 बजे से सुपेला रेल्वे फाटक वाहनों के आवागमन के लिए रहेगा बंद

रायपुर- 18 अक्टूबर, 2021/ पीआर/आर/324: रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन के भिलाई- भिलाई नगर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 442 सुपेला फाटक (कि.मी. 859/17–19) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (मिडिल लाईन) की मरम्मत

का कार्य दिनांक 18.10.2021 दिन सोमवार को रात 22:00 बजे से दिनांक 20.10.2021 दिन बुधवार को शाम 18:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts