रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बादल एकेडमी के लोकार्पण के बाद परिसर में मांझी, चालकी, पुजारी और जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ पंगत में बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कलागुड़ी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में दलपत सागर के निकट बनाये गए कलागुड़ी (बस्तर आर्ट गैलरी) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर की हस्तशिल्प कलाओं के निर्माण की जीवन्त प्रदर्शन के लिए निर्मित इस परिसर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटिश शासन काल के दौरान इस भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था।
वर्तमान में इसका उपयोग लोक निर्माण विभाग द्वारा अभियांत्रिकी कार्यशाला के रूप में किया जा रहा था। बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से सैलानियों के साथ युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए इस परिसर में स्थित जर्जर भवनों को पुनर्निर्माण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहाँ बनाये गए आर्ट गैलरी का भ्रमण कर यहाँ लगाए हस्तशिल्पों का अवलोकन किया।












