BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, दलित समाज के लिए की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का है मामला

नईदिल्ली (ए)। पिछले साल दलित समाज के लिए की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. हिसार के हांसी थाना पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। युवराज सिंह के खिलाफ हांसी शहर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने युवराज सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया। इस मामले में कुछ दिन पहले हाइकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दिए थे।

वकील और दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर पुलिस ने करीब 8 महीने के बाद ये एफआईआर दर्ज की है. युवराज के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153, 153 A, 295, 505 के अलावा एससी/एसटी एक्‍ट की धारा 3 (1) (r) और 3(1)(s) के तहत केस दर्द किया है।

बता दें, बीते साल एक जून को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा और युवराज सिंह के आपस की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर एक अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस पर काफी हंगामा मचा था।

वकील रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक के समक्ष केज दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार करने की मांग की थी. एसपी की तरफ से आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत को थाना शहर हांसी भेज द‍िया गया था. लंबे वक्त तक कोई एक्शन ना होने पर रजत कलसन कोर्ट पहुंच गए, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद युवराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Posts