BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायकगण मोहन मरकाम, राजमन बेंजाम, देवती कर्मा, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष सफीरा साहू  मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने ‘पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक’ पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मुरिया दरबार के दौरान बस्तर में संचालित विकास कार्यों पर आधारित ‘पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक (Bastar Marching Ahead)’ पुस्तक का विमोचन किया। साहित्यकार रूद्र नारायण पाणिग्रही द्वारा संपादित इस पुस्तक में बस्तर संभाग के सभी जिलों में राज्य शासन द्वारा संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। इस किताब में शासन के सार्थक कदमों से समूचे बस्तर संभाग में आ रहे बदलाव के बारे में भी बताया गया है।

Related Posts