BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलश यात्रा में भिलाई एकता मंच के द्वारा सामाजिक सद्भाव दिखाते हुए मुस्लिम समाज ने कलश यात्रा का फूलों से स्वागत कर कराया जलपान

भिलाई-3। आज यादव समाज द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में भिलाई एकता मंच के द्वारा सामाजिक सद्भाव दिखाते हुए मुस्लिम समाज अध्यक्ष रुस्तम खान अशरफी के नेतृत्व में कलश यात्रा का फूलों से स्वागत कर जलपान कराया व समाज के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा स्वागत करने से यादव समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यादव समाज के सर्कल अध्यक्ष केदार यादव ने कहा की आपके इस स्वागत से शहर में व समाज में सदैव हम सभी भाई मिलजुल कर इसी प्रकार रहे और सामाजिक सद्भाव बनी रहे।

भिलाई 3 मुस्लिम समाज की ओर से जफर अब्बास, तौहिद खान, रईस अहमद, नसीम खान, नजीर भाई, भिलाई एकता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष तेजेश्वर कुमार, आशीष झा, रवि शंकर तिवारी, गुरविन भाटिया, गौरव चंद्राकर, यशजीत व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts