भिलाई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 11 अक्टूबर को “एक्सपोर्टर्स मीट” का कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापारी वर्ग सम्मिलित हुआ. कार्यक्रम का आरंभ बैंक के छत्तीसगढ़ स्टेट हेड डीजीएम कृष्णा राव एवं रीजनल मैनेजर अशेष ज्योति चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा का पुष्पगु्च्छ से स्वागत कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के.के. झा ने कहा कि ग्राहक के रूप में हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय स्टेट बैंक जो कि विश्व में अग्रणी के तौर पर है उसके ग्राहक हैं. मैं स्वयं चार दशक से इस बैंक का ग्राहक हूं औरअपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि वास्तव में जब ग्राहक का कोई सहारा नहीं रहता तब यह बैंक उदार नीति लाकर अपने ग्राहक को बचाता है. यह बैंक भारत का गौरव है इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. उन्होंने कहा कि रिस्ट्रक्चरिंग के लिए यूनिटस को 10 प्रतिशत दिया जा रहा है जो यूनिट इसका लाभ ले सके लें, उन्हें कुछ मदद मिलेगी और भविष्य में इसी तरह की योजनाओं का लाभ लेते रहें।
डीजाएम श्री राव ने कहा कि बैंक अपने आप में फायनेंसियल डिसिप्लिन रहता में है. हम उसी के तहत काम करते हैं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो हमारे वैल्यूड ग्राहक हैं चाहे उनकी लिमिट बड़ी हो या अति छोटी, हमारे लिए सब कस्टमर बराबर हैं उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी. ऐसा हमारा स्टाफ और सहयोगी भी चाहते हैं. हम कभी नहीं चाहेंगे कि हमारे कस्टमर को हमारे से ज्यादा सुविधा कहीं और बैंक में मिले और वह बैंक हमारी जगह ले सके. कस्टमर के सहारे ही स्टेट बैंक दुनिया का नंबर वन बैंक बनने जा रहा है।

ग्राहक के लिए हम सब कुछ करेंगे. जहां तक एक्सपोर्ट करने की बात है आज की बैठक एक्सपोर्ट के लिए ही हैं हम आप लोगों को आमंत्रित करने आए हैं. आप लोग एक्सपोर्ट में आगे आएं. आज इंडिया को विदेशी मुद्रा की जरूरत है. आप एक तरफ अपना उद्योग बढ़ाएंगे वही राष्ट्रहित में भी काम करेंगे।

इस अवसर पर ग्राहकों की तरफ से मंच पर छत्तीसगढ़ एक्सपोर्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर अंकित मेहता ने कहा कि सेक्टर-1 स्थित जो एमएसई बैंक है उसमें एक्सपोर्ट करने वालों को विशेष सुविधा दी जाए. उनके लिए विशेष काउंटर बनाया जाए. एटमास्को के एस. एस. स्वामीनाथन, यू.एस. गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता, राहुल बंसल, भिलाई एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, जितेन्द्र गुप्ता, अंजन गुप्ता, विवेक झा सहित बहुत सारे कस्टमर उपस्थित थे. वही बैंक की ओर से सहायक महाप्रबंधक राजीव झा, मुख्य प्रबंधक अविनाश सोनी एवं प्रियतेष सिन्हा, रोहित सिन्हा, शशांक एन उपस्थित थे।















