नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेशनल मास्टर प्लान ‘गति शक्ति’ को लॉन्च किया। इस प्लान के तहत देश भर में रेल, मेट्रो, वॉटरवेज समेत तमाम सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये तक के काम किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश के 25 सालों के विकास की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गति शक्ति के जरिए 21वीं सदी में देश के विकास का खाका तैयार हो सकेगा। इसके जरिए सभी जरूरी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो जाएंगे। उन्होंने विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि क्वॉलिटी ढांचा बेहद जरूरी है। उसके आधार पर ही देश विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि अब तक तमाम सरकारी विभाग अलग-अलग काम करते थे। उनके बीच कोई समन्वय नहीं होता था और इससे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में देरी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के विरोध पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर के विरोध पर गर्व करते हैं। उनका इतना ही काम है।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमारी एप्रोच समन्वय के साथ विकास परियोजनाओं पर काम करने की रही है। इससे विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों की तुलना में भारत आज ज्यादा स्पीड और अधिक स्केल पर काम कर रहा है। कुछ दल तो सिर्फ आलोचना में ही जुटे हैं। ये लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विरोध कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर का किया उद्घाटन#PMGatiShakti https://t.co/1t6MvWwcmO
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 13, 2021
यही नहीं पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले वर्क इन प्रोग्रेस के बोर्ड हर जगह लगा दिए जाते थे। लोग समझते थे कि यह काम तो कभी पूरा नहीं होगा। इससे पता चलता है कि लोगों में कितना अविश्वास था। लेकिन हमने इस सोच को बदला है। हमने अच्छे से प्लानिंग की और फिर परियोजनाओं को गति देने का भी काम किया है।’
प्रधानमंत्री @narendramodi ने पीएम गतिशक्ति – मल्टी- मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ किया#PMGatiShakti https://t.co/jgagSP7nPG
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 13, 2021
अपनी सरकार के दौर में हुए काम का ब्योरा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में सिर्फ 5 वॉटरवेज थे, जो अब बढ़कर 13 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 9,000 किमी रेलवे लाइन का दोहरीकरण हुआ है। इसके अलावा 24,000 करोड़ रेलवे लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। फिलहाल देश में 16,000 किमी गैस पाइपलाइन पर काम चल रहा है। देश में 1,000 किलोमीटर मेट्रो रूट पर भी काम चल रहा है।
आज दुर्गा अष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है, कन्यापूजन हो रहा है और शक्ति की उपासना के इस पुण्य अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi
#PMGatiShakti pic.twitter.com/eDGfXKD49j— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 13, 2021
16 मंत्रालय मिलकर करेंगे काम, पोर्टल भी किया गया लॉन्च
‘महाअष्टमी के पावन अवसर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सुबह 11 बजे पीएम ‘गति शक्ति’ लॉन्च इवेंट हुआ। लॉन्चिंग इवेंट में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट बटन दबाकर योजना की शुरुआत करने से पहले गति शक्ति मास्टर प्लान और प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर के मॉडल की समीक्षा की। महत्वाकांक्षी योजना में 16 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा नियोजित और शुरू की गई ढांचागत पहलों को एकजुट करने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल की परिकल्पना की गई है।















