BREAKING

Uncategorised

शंकर महादेवन के बोलो राम-राम गीत पर दर्शकों के साथ थिरक उठे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी

रायपुर। राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राम-धुन में रमे हुए नजर आए। इस अवसर पर अनेक अवसर ऐसे आए जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों की धुन के साथ अपनी ताल मिलाई।

जब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकर मानस-भजन प्रस्तुत कर रहे थे, तब वे खंजरी लेकर मानस-मंडली के बीच बैठ गए और स्वयं खंजरी बजाने लगे।

इसी तरह जब बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तब उनके गीतों में वे थिरकते नजर आए। शंकर महादेवन ने बोलो राम-राम और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया गीत गाकर दर्शकों को झूमने मजबूर किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ-साथ पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और अन्य मंत्रियों ने भी भाव-विभोर होकर प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Related Posts