BREAKING

Uncategorised

नशीली दवाई बिक्री करने वाले गिरोह पर बालोद सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही, 05 आरोपियों से 1078 ग्राम नशीली दवाई जप्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद के जवाहर पारा क्षेत्र मे नशीली दवाई बेचने की षिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।
थाना बालोद क्षेत्र में नशीली दवाई बेचने वाले और सेवन करने वाले के संबध मे जानकारी एकत्र किया गया।

दिनांक 06.10.2021 को टीम द्वारा मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पड़कीभाट दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदेही नशीली दवाई को बिक्री करने के लिए आये हुए है कि सूचना पर साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्राम पड़कीभाट रवाना हुये। घटना स्थल पहुंचकर मुखबिर सूचना मुताबिक ग्राम पड़कीभाट में बालोद दुर्ग रोड पर गार्डर पुल के नजदिक रोड पर अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में मिलकर उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया।

संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी 1.एजाज अहमद के कब्जे से काले रंग के बैग में रखे दवाईयां अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ,2. षोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से स्पासट्रान केन प्लस 520 नग किमती 1100 रूपये ,3.समीर खान से जमा तलाशी में संतरे रंग के पालीथीन में रखे टेबलेट निटजा केयर कुल 320 टेबलेट किमती 1440 रूपये जुमला वजनी 1078 ग्राम जुमला रकम 3628 रूपये , 4.सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर नीले रंग का जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 07, एल.एक्स -3306 लिखा हुआ है। किमती 50000 रूपये ,5.मोसीन खान के कब्जे से हीरो कम्पनी का ग्जतमउम जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 24 -0335 लिखा हुआ है।

किमती 40000 रूपये जिसको जप्त किया गया। इसके बाद औषधि निरीक्षक जागेष्वरी साहू के द्वारा लेबल में अंकित दवाई के नाम के आधार पर देखकर ,पढ़कर पहचान कर दवाई की पहचान एनआरएक्स के रूप मंे कि गई। जो एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 की सूची अनुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी पदार्थ का होना पाया गया।

पंचनामा के आधार पर अपराध धारा सदर 22 (ग) एनडीपीएस व 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0/21 ,धारा -22(ग) एनडीपीएस, 34 भादवि कायम कर प्रकरण के 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
01. एजाज अहमद उर्फ अज्जु तिगाला पिता अनवर हुसैन उम्र 31 वर्ष पता- एमआईजी 536 एसटीएफ बघेरा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)
02. शोभित तिवारी पिता सत्यशकर तिवारी उम्र 40 वर्ष पता म.न.236 ,सड़क न 41 इस्पात नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)
03. सुमीत भोई पिता अजय भोई उम्र 29 वर्ष पता-दुर्ग बांसपारा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)
04. समीर खान उर्फ सोनू पिता आजाद खान उम्र 23 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
05. मोसीन खान उर्फ मटरू पिता मोहम्मद रफीक खान उम्र 25 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
जप्त मशरुका –
अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ।
स्पासट्रान केन प्लस 520 नग किमती 1100 रूपये।
टेबलेट निटजा केयर कुल 320 टेबलेट किमती 1440 रूपये जुमला वजनी 1078 ग्राम जुमला रकम 3628 रूपये।
नशीली दवाई बिक्री मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जुमला कुल 90000 रूपये।

Related Posts