भिलाई। भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंबई में है। आज अपने मुंबई प्रवास के दौरान सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन कर गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किये।
मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की। सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से राज्य सतत प्रगति की राह पर चले और राज्य पर आनेवाले सभी संकट दूर करने की प्रार्थना श्री गणेश भगवान से की।














